पांच वर्षीय अफ्फान गुलाब मोमिन ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल

0
Screenshot_2026-02-19-22-42-19-477_com.miui_.gallery-edit.jpg

पुणे : इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमज़ान की शुरुआत के साथ ही इबादत और रोज़े का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में बिडी कामगार लाल बिल्डिंग निवासी पांच वर्षीय अफ्फान गुलाब मोमिन ने 19 फरवरी 2026 को अपना पहला रोज़ा रखा।

कम उम्र में रोज़ा रखने की इस पहल से परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अफ्फान ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। सुबह सहरी के समय वह समय पर उठ गया और पूरे दिन संयम बनाए रखा।

रमज़ान का महीना इस्लाम धर्म में इबादत, सब्र और नेकियों का महीना माना जाता है। ऐसे में छोटी उम्र में रोज़ा रखने की शुरुआत को परिवार ने गर्व और खुशी का पल बताया। मोहल्ले के लोगों ने भी अफ्फान को दुआएं और शुभकामनाएं दीं।

परिवार ने बताया कि बच्चे को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने और रमज़ान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अफ्फान के इस पहले रोज़े को लेकर घर में विशेष तैयारी की गई और इफ्तार के समय खास इंतजाम भी किए गए।

रमज़ान के इस पवित्र अवसर पर अफ्फान के उज्ज्वल भविष्य और अच्छी सेहत के लिए दुआ की गई।

Spread the love

Leave a Reply

You may have missed